{"_id":"6a70da44d7b901ace80e1c40","slug":"uproar-over-discovery-of-cow-carcass-in-bamnpuri-altercation-with-police-rampur-news-c-282-1-rmp1004-177031-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बमनपुरी में गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बमनपुरी में गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक
Mon, 03 Aug 2026 11:43 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। गंज कोतवाली क्षेत्र के बमनपुरी स्टेडियम के पीछे सोमवार सुबह गोवंश के अवशेष मिलने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और गोतस्करों पर प्रभावी कार्रवाई न होने का आरोप लगाया।
गोवंश के अवशेष मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शासन की सख्ती के बावजूद जिले में गोवंश वध की घटनाएं पूरी तरह नहीं रुक रही हैं, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।
सूचना मिलने पर गंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान हिंदू संगठन के पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने गोतस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न होने और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने गोवंश के अवशेषों को कब्जे में लेकर नियमानुसार दफन कराया। इसके बाद माहौल शांत हुआ।
वर्जन
मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले अवशेषों के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। -अभिषेक श्रीवास्तव, सीओ सिटी