फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Uproar in Shahbad over mistreatment of Kanwariyas; video goes viral.

Rampur News: कांवड़ियों से अभद्रता पर शाहबाद में हंगामा, वीडियो वायरल

Mon, 03 Aug 2026 11:42 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 03 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Uproar in Shahbad over mistreatment of Kanwariyas; video goes viral.
शाहबाद। चंद्रपुर सालिस गांव के पास कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्तों से अभद्रता का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद शिवभक्तों ने हंगामा किया, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को बरेली के अलीगंज क्षेत्र से आए शिवभक्त गौरी शंकर गुलड़िया स्थित शिव मंदिर जा रहे थे। शाहबाद-आवंला रोड पर चंद्रपुर सालिस गांव के पास एक व्यक्ति ने उनके साथ अभद्रता की। इससे नाराज होकर शिवभक्तों ने कांवड़ रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया। काफी देर चले हंगामे के बाद आरोपी ने माफी मांगी, जिसके बाद मामला शांत हुआ। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की थी। समझौते के बाद शिवभक्त रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed