फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Eight people, including two foreign nationals, injured in a collision between two cars on the highway.

Rampur News: हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत में दो विदेशी नागरिकों समेत आठ घायल

Tue, 04 Aug 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 04 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Eight people, including two foreign nationals, injured in a collision between two cars on the highway.
रामपुर। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर सोमवार सुबह करीब नौ बजे थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मंसूरपुर बाईपास के पास दो कारों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में इंग्लैंड और अमेरिका के दो नागरिकों समेत आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एक हुंडई कार हल्द्वानी से दिल्ली जा रही थी जबकि भारत सरकार लिखी इनोवा दिल्ली से बरेली की ओर जा रही थी। इनोवा में बदायूं के न्यू आवास विकास निवासी रवि कुमार (30), उनकी पत्नी शिफो (35), बेटी आरोही (2) और आनिया (5) सवार थे। हादसे में चारों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी कार में इंग्लैंड निवासी चार्ली (38), अमेरिका के न्यूयॉर्क निवासी ब्रायन (40), गुरुग्राम निवासी सौरभ जोशी (31) पुत्र गजेंद्र जोशी तथा दिल्ली के मयूर विहार निवासी श्रीश पांडेय (41) पुत्र सुबोध चंद्र पांडेय सवार थे। दोनों विदेशी नागरिक हल्द्वानी में आयोजित एक प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। हादसे में कार सवार चारों लोग घायल हो गए।
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों विदेशी नागरिकों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया। अन्य छह घायलों को भी बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


00000डायवर्जन के कारण एक ही लेन से निकल रहे थे सभी वाहन
रामपुर। सावन के प्रथम सोमवार पर बाईपास की एक लेन कांवड़ यात्रियों के लिए सुरक्षित रखी गई थी। डायवर्जन के कारण दूसरी लेन से हल्के और चारपहिया वाहनों की आवाजाही कराई जा रही थी। हादसे में दो विदेशी नागरिकों समेत आठ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed