{"_id":"698ce9f42c17274768033ab6","slug":"advocate-shot-dead-in-district-panchayat-office-rampur-news-c-282-1-rmp1027-164066-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जिला पंचायत कार्यालय में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जिला पंचायत कार्यालय में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत में घटना स्थल पर जांच करते सीओ सिटी। संवाद
विज्ञापन
रामपुर। जिला पंचायत कार्यालय में दिनदहाड़े एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप जिला पंचायत के ही एक लिपिक पर लगा है। हमले में अधिवक्ता की पत्नी भी घायल हुईं हैं। वह भी इसी कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक हैं। हमलावर लिपिक भी गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद वकीलों ने हंगामा किया। इस मामले में अधिवक्ता की घायल पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हमलावर लिपिक के साथ ही जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
हत्या की यह सनसनीखेज वारदात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जिलाधिकारी आवास के ठीक सामने जिला पंचायत कार्यालय में बुधवार दोपहर सवा एक बजे हुई। गंज कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड नालापार जुम्मा बाजार निवासी फारुख अहमद खां अधिवक्ता थे। उनकी पत्नी गौसिया निशी जिला पंचायत में वरिष्ठ लिपिक हैं। यहीं पर असगर अली भी लिपिक है। गौसिया ने रिपोर्ट में कहा है कि अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी के उकसाने पर असगर आए दिन गाली देता व उत्पीड़न करता था। बुधवार दोपहर एक बजे भी असगर ने गाली देना और छींटाकशी करना शुरू कर दिया। इस पर उन्होंने फोन कर अधिवक्ता पति फारुख अहमद खां और भाई शुएब रजा को बुलवा लिया। वे तुरंत उनके पास पहुंच गए। वे असगर अली को समझाने लगे। आरोप है कि सवा एक बजे असगर ने अपनी जेब से पिस्टल निकालकर फारुख के सीने में गोली मार दी। इस दौरान अधिवक्ता सरताज अली और मोईन खां भी मौजूद थे। गोली लगने से फारुख खून से लथपथ होकर वहीं पर गिर गए। गौसिया के सिर पर भी पिस्टल की बट से प्रहार किया। तत्काल ही फारुख को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस बीच असगर भी घायलवस्था में अस्पताल पहुंच गया, जिसकी जानकारी होने पर अधिवक्ताओं ने जिला अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया, जिससे मरीजों व तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड में एक शीशा भी टूट गया। हमलावर लिपिक को भी गोली लगी है, लेकिन कैसे लगी, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
डीएम व एसपी भी अस्पताल पहुंचे
डीएम अजय कुमार द्विवेदी और एसपी विद्यासागर मिश्र दलबल के साथ अस्पताल पहुंच गए। अधिवक्ताओं ने अधिकारियों की मौजूदगी पर भी काफी हंगामा किया। बाद में एसपी ने किसी तरह उनको समझाकर शव पोस्टमार्टम को भेजा। अधिवक्ता की घायल पत्नी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस बीच घायल हुई पत्नी गौसिया निशी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने लिपिक असगर अली और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
अधिवक्ता की हत्या के आरोपी लिपिक को हिरासत में ले लिया गया है, जिसका इलाज चल रहा है। तहरीर मिल गई है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पिस्टल को भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया है।
- विद्या सागर मिश्र, एसपी
Trending Videos