{"_id":"698ce906208ef1a1fa071f4d","slug":"plumber-dies-after-falling-from-under-construction-house-uproar-rampur-news-c-282-1-rmp1004-164115-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: निर्माणधीन मकान से गिरकर प्लंबर की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: निर्माणधीन मकान से गिरकर प्लंबर की मौत, हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात राम विहार कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में प्लंबर की प्रथम तल से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत किया।
पटवाई थाना क्षेत्र के बीसरा गांव निवासी तेजपाल (30) प्लंबर का कार्य कर रहे थे। अचानक वह काम के दौरान प्रथम तल से नीचे गिर गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद काम कर रहे अन्य साथी घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्लंबर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्लंबर की मौत की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि उन्हें घटना की जानकारी काफी देर से दी गई। हंगामे की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद
Trending Videos