सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Treatment of patients started after breaking the seal of the clinic, report against the operator

Rampur News: क्लीनिक की सील तोड़कर शुरू किया मरीजों का उपचार, संचालक पर रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 12 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Treatment of patients started after breaking the seal of the clinic, report against the operator
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। मोहल्ला टांडोला में क्लीनिक संचालक ने सील तोड़कर मरीजों का उपचार शुरू कर दिया। जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos

स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी देवेश चौधरी ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 17 दिसंबर 2025 को उन्होंने टीम के साथ अनस चाइल्ड क्लीनिक का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर और स्टाफ मौके से भाग गए थे, जिस पर क्लीनिक को सील कर दिया था। इसके बावजूद क्लीनिक संचालक अनस ने सील तोड़कर दोबारा क्लीनिक का संचालन शुरू कर दिया। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को जीपीएस लोकेशन के साथ फोटो के माध्यम से मिली। जांच में यह भी सामने आया कि अनस चाइल्ड क्लीनिक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पंजीकृत ही नहीं है। सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तहरीर के आधार पर पुलिस ने क्लीनिक संचालक अनस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed