{"_id":"698ce9c1a2600e7abf0596d3","slug":"drains-clogged-with-garbage-dirty-water-flowing-on-the-roads-rampur-news-c-282-1-rmp1001-164070-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कचरे से अटा नाला, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कचरे से अटा नाला, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
विकासगर में कुछ इस तरह से नालियो क़े ऊपर तक पानी। संवाद
विज्ञापन
रामपुर। विकास नगर...करीब तीन हजार की आबादी वाले इस इलाके में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं। नाला बंद होने से नालियां लबालब और इंटरलॉकिंग क्षतिग्रस्त पड़ी है। बच्चे, बूढ़े और युवा सभी को यहां से आवागमन में असुविधा हो रही है।
बाशिंदे बताते हैं कि यहां पुलिया पर बने नाले की आगे बाईपास से निकासी होनी थी, लेकिन वह नहीं हो सकी। नाला अभी भी अजीतपुर की टंकी से बंद पड़ा हुआ है, इससे नाले का पानी उल्टा बह रहा है और ढलान वाली गलियों में नाले का पानी रुक गया है, जिससे नालियां भी लबालब हो गई।
-- -- --
अजीतपुर टंकी खुलने पर भर जाता पानी
रामपुर। अजीतपुर की टंकी खुलने पर नाले से होता हुआ पानी गलियों में सुबह भर जाता है। सुबह के वक्त गलियों से स्कूल जाने को बच्चे भी गुजरते हैं। ऐसे में आए दिन यहां पर फिसलन से नौनिहाल गिरते हैं। ऐसे में सुबह परिजन भी बच्चों के साथ निकलते हैं।
-- -- --
क्या कहते हैं लोग-- -
-- -
यहां पर नाला बना हुआ है, इसको पूरा नहीं बनाया गया। टंकी के पास से इसका नाला बंद कर दिया गया, जिसके बाद से यहां पर पानी भर जाता है और लोगों का निकलना मुश्किल होता है। -मनोहर सिंह
-- -- -
यह नाला बाईपास तक बन जाए तो पानी भरने की कोई संभावना नहीं रहेगी, लेकिन यह नाला टंकी के पास से बंद है। इसलिए जितना पानी है वह यहां पर भरता है। इंटरलॉकिंग भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। -गेंदनलाल सक्सेना
-- --
यहां की गली में इंटरलॉकिंग लंबे समय पहले क्षतिग्रस्त पड़ी है, इसको देखने के लिए कोई नहीं आता। उस पर पानी और गंदगी भरी रहने से दिक्कत और भी बढ़ जाती है। -सुनील कुमार
-- -- --
सड़क काफी अधिक क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके साथ नालियां चोक हो चुकी हैं। इसके अलावा नाला पूरा बंद पड़ा हुआ है। इसकी सफाई बेहद जरूरी है। -शेखर
-- -- -- -- -- -
वर्जन-- -
नाले को टीम भेजकर दिखवा लिया जाएगा। नालियों की सफाई करा दी जाएगी। इसके अलावा इंटरलॉकिंग जहां भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है, उसकी मरम्मत भी कराई जाएगी। -दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, रामपुर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
Trending Videos
बाशिंदे बताते हैं कि यहां पुलिया पर बने नाले की आगे बाईपास से निकासी होनी थी, लेकिन वह नहीं हो सकी। नाला अभी भी अजीतपुर की टंकी से बंद पड़ा हुआ है, इससे नाले का पानी उल्टा बह रहा है और ढलान वाली गलियों में नाले का पानी रुक गया है, जिससे नालियां भी लबालब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतपुर टंकी खुलने पर भर जाता पानी
रामपुर। अजीतपुर की टंकी खुलने पर नाले से होता हुआ पानी गलियों में सुबह भर जाता है। सुबह के वक्त गलियों से स्कूल जाने को बच्चे भी गुजरते हैं। ऐसे में आए दिन यहां पर फिसलन से नौनिहाल गिरते हैं। ऐसे में सुबह परिजन भी बच्चों के साथ निकलते हैं।
क्या कहते हैं लोग
यहां पर नाला बना हुआ है, इसको पूरा नहीं बनाया गया। टंकी के पास से इसका नाला बंद कर दिया गया, जिसके बाद से यहां पर पानी भर जाता है और लोगों का निकलना मुश्किल होता है। -मनोहर सिंह
यह नाला बाईपास तक बन जाए तो पानी भरने की कोई संभावना नहीं रहेगी, लेकिन यह नाला टंकी के पास से बंद है। इसलिए जितना पानी है वह यहां पर भरता है। इंटरलॉकिंग भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। -गेंदनलाल सक्सेना
यहां की गली में इंटरलॉकिंग लंबे समय पहले क्षतिग्रस्त पड़ी है, इसको देखने के लिए कोई नहीं आता। उस पर पानी और गंदगी भरी रहने से दिक्कत और भी बढ़ जाती है। -सुनील कुमार
सड़क काफी अधिक क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके साथ नालियां चोक हो चुकी हैं। इसके अलावा नाला पूरा बंद पड़ा हुआ है। इसकी सफाई बेहद जरूरी है। -शेखर
वर्जन