{"_id":"698ce9306aa62e891805fd65","slug":"woman-riding-scooter-dies-after-being-hit-by-a-speeding-truck-rampur-news-c-15-mbd1008-832764-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (रामपुर)। शाहबाद रोड पर पीपली चक गांव के निकट बुधवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर रामपुर जिले के थाना सैफनी के गांव निवासी स्कूटी सवार सुषमा (30) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में स्कूटी चला रहे उनके पति अजय कुमार भी घायल हो गए।
रामपुर जिले के थाना सैफनी अंतर्गत करनपुर गांव निवासी अजय कुमार अपनी पत्नी सुषमा को स्कूटी पर बैठाकर अपनी ससुराल मुरादाबाद जा रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी बुधवार शाम लगभग छह बजे बिलारी शाहबाद रोड पर थाना सैफनी की सीमा पार कर थाना बिलारी क्षेत्र में पीपली चक गांव के ईंट भट्ठे के निकट पहुंची तभी बिलारी की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी की पीछे की साइड में टक्कर मार दी। स्कूटी से सिर के बल सड़क पर गिरी सुषमा को काफी चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी चालक सुषमा के पति अजय को कम चोटें आईं जिसे तत्काल उपचार के लिए राहगीरों की मदद से सीएचसी बिलारी पहुंचाया गया।
सड़क हादसे में सुषमा की मौत हो जाने की खबर पर उसकी ससुराल करनपुर से अनेक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने सुषमा का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका सुषमा के दो बेटे दीक्षित और दक्ष हैं। परिजनों से जानकारी करने पता चला कि सुषमा और उसके पति को महाशिवरात्रि पर हरिद्वार जाना था। दोनों की योजना थी कि पहले दो दिन सुषमा के मायके में रुकेंगे उसके बाद हरिद्वार जाएंगे। बिलारी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिजन जो तहरीर देंगे उसके आधार पर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
Trending Videos