पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   CBI raids Swar in connection with sharing of child pornography

Rampur News: चाइल्ड पोर्नोग्राफी शेयर करने के मामले में स्वार में सीबीआई की दबिश

Wed, 01 Jul 2026 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 01 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
CBI raids Swar in connection with sharing of child pornography
स्वार (रामपुर)। सीबीआई की एक टीम ने मंगलवार तड़के स्थानीय पुलिस के साथ नगर के मोहल्ला रसूलपुर में एक घर पर छापा मारा। यह कार्रवाई चाइल्ड पोर्नोग्राफी शेयर करने के मामले में की गई। टीम ने करीब साढ़े सात घंटे तक घर में मोबाइल फोन और लैपटॉप की गहन जांच की। बाद में टीम इलेक्ट्रॉनिक डाटा अपने साथ लेकर दिल्ली लौट गई।
विज्ञापन

दिल्ली से आई सीबीआई टीम सुबह करीब छह बजे कोतवाली स्वार पहुंची। वहां से स्थानीय पुलिस के एक उपनिरीक्षक को साथ लेकर टीम मोहल्ला रसूलपुर में एक घर पहुंची। घर के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात कर सर्च अभियान शुरू किया गया। कार्रवाई के दौरान बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन और लैपटॉप की जांच की गई। बाद में लैपटॉप भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया। अधिकारियों ने डिजिटल उपकरणों से आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्र कर उनका डाटा सुरक्षित किया। परिजनों ने बताया कि उनसे कोई पूछताछ नहीं की गई। अधिकारियों ने केवल कोर्ट से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर कार्रवाई की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सीबीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सीबीआई की टीम चाइल्ड पोर्नोग्राफी शेयर करने के मामले में स्वार पहुंची थी। टीम जांच के बाद इलेक्ट्रॉनिक डाटा अपने साथ लेकर लौट गई। अभी इस मामले में किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed