फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   CBI visits Rampur again in child pornography case

Rampur News: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में फिर रामपुर पहुंची सीबीआई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
CBI visits Rampur again in child pornography case
चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में फिर रामपुर पहुंची सीबीआई- स्वार क्षेत्र में बनी रही सक्रियता, स्थानीय पुलिस के साथ की चर्चा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

स्वार (रामपुर)। चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में सीबीआई की टीम ने फिर रामपुर का रुख किया है। टीम स्वार गई, जहां कोतवाली में बैठकर स्थानीय पुलिस से इस मामले में चर्चा की। स्वार कोतवाली पुलिस से विचार विमर्श के बाद टीम लौट गई।


दरअसल सीबीआई ने जून के अंतिम सप्ताह में स्वार में छापा मारा था। मोहल्ला रसूलपुर में अली रजा नामक युवक के घर पहुंची थी। उस युवक के लैपटॉप और मोबाइल फोन की जांच कर डिजिटल डाटा अपने कब्जे में लिया था। मामला डार्क वेब पर बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) अपलोड किए जाने से जुड़ा बताया जा रहा है। अली रजा को इस आरोप में जेल भेजा जा चुका है। माना जा रहा है कि सीबीआई उसी कार्रवाई की अगली कड़ियों को जोड़ने और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाने के लिए फिर यहां पहुंची थी। स्थानीय पुलिस ने बताया कि सीबीआई टीम शनिवार को वापस चली गई। चर्चा है कि स्वार का यह युवक चाइल्ड पोर्नोग्राफी के वीडियो अपलोड करने के आरोप में घिरा है।
विज्ञापन


उधर, रामपुर में एएसपी अनुराग सिंह का कहना है कि सीबीआई के आने की जानकारी उनके स्तर पर नहीं है।
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed