पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Damaged dividers are inviting accidents.

Rampur News: क्षतिग्रस्त डिवाइडर दे रहे हादसों को न्योता

Thu, 02 Jul 2026 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 02 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Damaged dividers are inviting accidents.
रामपुर। शहर में यातायात को सुचारु रखने के लिए बनाए गए डिवाइडर देखरेख और मरम्मत के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई स्थानों पर डिवाइडर टूट चुके हैं और उनकी नुकीली पट्टियां बाहर निकली हुई हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

नैनीताल रोड, पनवड़िया, एसबीआई रोड समेत अन्य सड़कों पर क्षतिग्रस्त डिवाइडर देखे जा सकते हैं। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में ये डिवाइडर दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। उन्होंने नगर पालिका से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

0000
क्या कहते हैं लोग
शहर में कई जगह डिवाइडर टूटे हुए हैं, जिससे मोड़ पर टकराने का खतरा बना रहता है। -नमित
000
हाईवे पर डिवाइडर बेहतर होने चाहिए, ताकि दूर से ही दिशा का पता चल सके। जर्जर डिवाइडरों की मरम्मत कराई जानी चाहिए। -अरुण
000
एसबीआई रोड समेत कई जगह डिवाइडर टूटे हुए हैं और उनकी पट्टियां बाहर निकली हुई हैं। इन्हें जल्द ठीक कराया जाना चाहिए। -अश्वनी
000
डिवाइडर से ज्यादा उसकी नुकीली पट्टियां खतरनाक हैं। यदि कोई फिसलकर गिरा तो गंभीर हादसा हो सकता है। -विकास
000
पालिका क्षेत्र में जहां भी डिवाइडर क्षतिग्रस्त हैं, उनकी मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाई की जाएगी। -दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed