पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Motorcyclist killed, two injured after being hit by a car.

Rampur News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Thu, 02 Jul 2026 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 02 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed, two injured after being hit by a car.
सैफनी। धार्मिक कार्यक्रम से घर लौट रहे तीन बाइक सवार युवकों की कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के गांव गौसमपुर निवासी साहिल (20) अपने भाई समद और मौसेरे भाई उवैश के साथ सैफनी थाना क्षेत्र के गांव सराय महेश स्थित अपने मामा मसरूर के घर आया था। बुधवार शाम करीब छह बजे तीनों एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। नगर के पास रामगंगा नदी पुल पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान साहिल की मौत हो गई। समद और उवैश का इलाज जारी है। सीओ देवकी नंदन ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed