{"_id":"6a455f73499273ffed0cec54","slug":"villagers-forced-to-travel-an-extra-six-kilometers-due-to-the-absence-of-a-bridge-over-the-dhencha-river-rampur-news-c-282-1-smbd1027-174524-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ढेंचा नदी पर पुल न होने से ग्रामीणों को छह किलोमीटर अतिरिक्त सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ढेंचा नदी पर पुल न होने से ग्रामीणों को छह किलोमीटर अतिरिक्त सफर
Thu, 02 Jul 2026 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। क्षेत्र के गांव हरईया के मजरा गुलड़िया खुर्द में ढेंचा नदी पर पुल न होने से ग्रामीण वर्षों से परेशानी झेल रहे हैं। खेत, विद्यालय और प्राचीन शिव मंदिर नदी के दूसरी ओर होने के कारण लोगों को प्रतिदिन करीब छह किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। बरसात में नदी उफान पर आने से आवागमन लगभग पूरी तरह ठप हो जाता है।
ग्रामीणों के अनुसार नदी के उस पार सैकड़ों बीघा कृषि भूमि है। पुल के अभाव में किसान समय पर खेत नहीं पहुंच पाते और ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि यंत्र ले जाने में भी दिक्कत होती है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में देरी होती है।
ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही है। कई बार ब्लॉक और तहसील प्रशासन को ज्ञापन दिए गए। पूर्व एमएलसी ने भी मंडलायुक्त को पत्र भेजकर पुल निर्माण की मांग उठाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द पुल और संपर्क मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
000
बोले ग्रामीण...
हमारे खेत नदी के उस पार हैं। पुल न होने से रोज पांच से छह किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है। बरसात में खेती का काम बुरी तरह प्रभावित होता है और फसल का नुकसान उठाना पड़ता है। -कमलकांत राजपूत
000
प्राचीन शिव मंदिर नदी के पार है। बरसात में नदी पार करना जोखिम भरा हो जाता है, जिससे महीनों तक मंदिर नहीं जा पाते। पुल बनना बेहद जरूरी है। -शिवम
000
बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना हो तो लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। आपात स्थिति में यह परेशानी और बढ़ जाती है। प्रशासन को जल्द समाधान करना चाहिए। -अरुण ठाकुर
000
हर चुनाव में पुल निर्माण का वादा होता है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। अब प्रशासन से उम्मीद है कि वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। -रामप्रसाद
000
पुल बनने से किसानों, विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं सभी को राहत मिलेगी। यह सिर्फ एक गांव नहीं, आसपास के कई लोगों की जरूरत है। -रिंकू ठाकुर
000
नदी पर पुल को बनाए जाने के संबंध में कई प्रतिनिधियों से मांग की है। नदी पर पुल बनाने का आश्वासन भी मिला, परंतु अभी तक कोई कार्य नहीं हो पाया है। पुल बनने से गांव का विकास होगा एवं ग्रामीणों को खेती-किसानी के कार्य में बड़ी राहत मिलेगी। -सुनील गंगवार, ग्राम प्रधान