पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lawyers' strike called off following withdrawal of e-registry order.

Rampur News: ई-रजिस्ट्री का आदेश वापस होने पर वकीलों की हड़ताल खत्म

Thu, 02 Jul 2026 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 02 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Lawyers' strike called off following withdrawal of e-registry order.
रामपुर। ई-रजिस्ट्री के आदेश को वापस लिए जाने की घोषणा के बाद जिले की सभी तहसीलों में चल रहा आंदोलन समाप्त हो गया है। सदर तहसील में बुधवार को एआईजी स्टांप के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं और स्टांप वेंडरों ने हड़ताल वापस लेने का एलान किया। उन्होंने बृहस्पतिवार से काम पर लौटने की घोषणा की। बिलासपुर, शाहबाद, मिलक और टांडा में भी अधिवक्ता काम पर लौट आए, जिससे लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ता और स्टांप वेंडर 23 जून से जिले भर में हड़ताल पर थे। दो दिन पहले शासन ने विरोध को देखते हुए ई-रजिस्ट्री का फैसला वापस लेने की घोषणा की थी, लेकिन इसके बाद भी कई स्थानों पर आंदोलन जारी रहा। बुधवार को सदर तहसील के अधिवक्ता और स्टांप वेंडर हड़ताल पर रहे। अधिवक्ता भरत पुठिया ने बताया कि एआईजी स्टांप से वार्ता के बाद हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया और बृहस्पतिवार से सभी काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन

000
मिलक में काम पर लौटे अधिवक्ता
मिलक। ई-रजिस्ट्री का आदेश वापस लिए जाने के बाद बार एसोसिएशन मिलक ने अपनी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल समाप्त कर दी। बुधवार को बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित आम सभा में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बृहस्पतिवार से अधिवक्ता नियमित रूप से कार्य करेंगे। हड़ताल समाप्त होने से रजिस्ट्री कार्यालयों और अदालतों में कई दिनों से ठप कामकाज फिर शुरू हो जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने ई-रजिस्ट्री योजना वापस लेकर उनकी मुख्य मांग स्वीकार कर ली है। बैठक में सतीश चंद्र गंगवार, रमेश गंगवार, योगेश बंसल, देशवीर गंगवार, विकास सक्सेना, बसंत कुमार, कमलकांत शर्मा, दीपक सक्सेना, दुर्वेश सक्सेना, प्रमोद सक्सेना, सोमपाल भारतीय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
टांडा में भी हड़ताल वापस ली
टांडा। बार वेलफेयर एसोसिएशन टांडा के अध्यक्ष सतपाल सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं, मुंशियों और टाइपकर्ताओं की 10 दिन से जारी हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। आईजी (स्टांप) की ओर से ई-पंजीकरण व्यवस्था से संबंधित सर्कुलर वापस लिए जाने की सूचना मिलने के बाद आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया गया। बृहस्पतिवार से तहसील में रजिस्ट्री और अन्य दस्तावेज संबंधी कार्य सामान्य रूप से शुरू होंगे। इस दौरान मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। इस मौके पर बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सतपाल सिंह, समर सिंह चौहान, खुर्शीद अहमद, प्रथी सैनी, तारिक हुसैन, अनिल कुमार भारद्वाज, प्रताप सिंह चौहान, अनुराधा चौहान, माजिद सैफी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक और स्टांप विक्रेता मौजूद रहे। संवाद

000
ढोल-नगाड़े बजाकर किया स्वागत
शाहबाद। ई-रजिस्ट्री से संबंधित कानून वापस लिए जाने पर अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में ढोल-नगाड़े बजाकर जुलूस निकाला और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर तकरीरुर्रहमान खां, मासूम मियां, अशफाक अहमद, शेजी खां, रिंकू यादव, सतेंद्र यादव, आनंदपाल सिंह, नीरज बाबू, गौसिया, अनोद शर्मा और मनोज भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed