पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   EO accused of abusive behavior and casteist remarks; sanitation workers stage protest.

Rampur News: ईओ पर अभद्र व्यवहार और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

Thu, 02 Jul 2026 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 02 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
EO accused of abusive behavior and casteist remarks; sanitation workers stage protest.
स्वार। नगर पालिका के ईओ अभिषेक चौधरी पर सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए सफाई मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने बुधवार को कोतवाली में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव दीप सिंह राही के नेतृत्व में कर्मचारियों ने ईओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि ईओ ड्यूटी के दौरान आए दिन कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और जातिसूचक शब्द कहकर उनका अपमान करते हैं। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे सफाई कार्य ठप कर आंदोलन तेज करेंगे।
विज्ञापन

इस बीच ईओ अभिषेक कुमार सिंह भी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने किसी भी तरह की अभद्रता से इन्कार किया, लेकिन कहा कि ड्यूटी के अनुपालन के दौरान यदि कुछ कटु शब्द बुरे लगे हों तो उन्हें बुरा नहीं मानना चाहिए। कोतवाल अनुपम शर्मा की मध्यस्थता से दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नगर अध्यक्ष सुनील वाल्मीकि, प्रदेश महासचिव दीप सिंह राही, सरवेश चौधरी, कैलाश एकलव्य, महेंद्र दीवान, हरकिशोर, गौरव, अर्जुन, अजय, कुंवर पाल, सारिक अहमद, राशिद, प्रेम, कुंता देवी, सरीन, सुंदरवती सहित अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
0000
वर्जन
मैंने किसी भी कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया। मैंने केवल ड्यूटी करने के लिए कहा था। -अभिषेक चौधरी, ईओ, नगर पालिका, स्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed