सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fire breaks out in stacks of straw kept in the field; loss worth thousands.

Rampur News: खेत में रखे भूसे के बोंगों में लगी आग, हजारों का नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 17 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in stacks of straw kept in the field; loss worth thousands.
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदेन के जंगल में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे किसान अजीत सिंह के खेत में रखे भूसे के बोंगों में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भूसा जलकर राख हो चुका था।

ग्राम चंदेन निवासी किसान अजीत सिंह ने पशुओं के लिए खेत में भूसे के बोंगे रखे थे। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अचानक बोंगों से धुआं उठने लगा। तेज हवा के कारण आग फैलने का खतरा बढ़ गया, जिससे आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया गया।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड प्रभारी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक भूसा पूरी तरह जल चुका था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रथम दृष्टया बिजली की चिंगारी या किसी की लापरवाही से आग लगने की आशंका है।
पीड़ित किसान ने बताया कि आग से उसे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि मामले की फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed