{"_id":"6a31ae4eb248a97a5100290d","slug":"villagers-distressed-by-the-condition-of-the-road-people-getting-stuck-in-mud-and-potholes-rampur-news-c-282-1-smbd1026-173474-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, कीचड़ और गड्ढों में फंस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, कीचड़ और गड्ढों में फंस रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टांडा। क्षेत्र के ग्राम मुंडी मिलक में गांव के बीच से गुजरने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
यह मार्ग गांव के प्राथमिक विद्यालय तक भी जाता है और स्कूली बच्चों को कीचड़ भरे रास्ते से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत या निर्माण नहीं कराया गया है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
000
बरसात होते ही सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। कीचड़ और गड्ढों के कारण आए दिन परेशानी उठानी पड़ती है। -राकेश
000
यह सड़क गांव के मुख्य मार्गों में से एक है लेकिन इसकी हालत बेहद खराब है। जिम्मेदार अधिकारियों को जल्द ध्यान देना चाहिए। -महेंद्र
000
सड़क खराब होने से ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी दिक्कत होती है। कई बार लोग फिसलकर गिर जाते हैं। -होरी लाल
000
गांव की इस सड़क की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है। जल्द निर्माण नहीं हुआ तो परेशानी और बढ़ जाएगी। -राजवती
000
मार्ग के निर्माण के लिए ब्लॉक प्रमुख और विधायक के यहां मांग की है। बाकी जल्द ही मार्ग को दुरुस्त करवा दिया जाएगा। -रवि कुमार, ग्राम प्रधान