सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Twenty-seven people were caught stealing electricity during a checking drive.

Rampur News: चेकिंग अभियान में 27 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 17 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Twenty-seven people were caught stealing electricity during a checking drive.
विज्ञापन
रामपुर। बिजली विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान तार डालकर बिजली चोरी करते 27 लोगों को पकड़ा गया। विभाग ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार रात पहाड़ी गेट, नवाब गेट, किला क्षेत्र, बरेली गेट और बिलासपुर गेट में चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान कई घरों में अवैध रूप से तार डालकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने संबंधित घरों के दरवाजे खटखटाकर अवैध तार हटवाए और बिजली चोरी में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग की ओर से 27 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एक्सईएन पीके शर्मा ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से नियमित रूप से रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 27 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed