{"_id":"6a31ae6597d97e45e601eb83","slug":"pocso-act-section-added-against-je-in-case-involving-abduction-of-minor-female-student-rampur-news-c-282-1-rmp1023-173507-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नाबालिग छात्रा अपहरण प्रकरण में जेई पर पॉक्सो की धारा बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नाबालिग छात्रा अपहरण प्रकरण में जेई पर पॉक्सो की धारा बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के अपहरण के मामले में पुलिस ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट की अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ा दी हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आठवीं कक्षा की छात्रा के अपहरण की घटना तीन जून की है। इस मामले में एक सप्ताह पूर्व मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान बिजली विभाग में तैनात एक जेई का नाम सामने आने पर उसे मामले में नामजद किया गया। आरोपी अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के फत्तेपुर जिवाई गांव का निवासी बताया गया है।
थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। संवाद