फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Inauguration of the CBSE Cluster-19 Kho-Kho and Yogasan Competition

Rampur News: सीबीएसई क्लस्टर-19 खो-खो व योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ

Fri, 24 Jul 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 24 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of the CBSE Cluster-19 Kho-Kho and Yogasan Competition
स्वार। दोराहा बॉर्डर स्थित मदर इंडिया पब्लिक स्कूल में बुधवार को सीबीएसई क्लस्टर-19 खो-खो चैम्पियनशिप एवं नॉर्थ जोन-1 योगासन प्रतियोगिताओं का रंगारंग शुभारंभ हुआ। 26 जुलाई तक चलने वाली प्रतियोगिता में उत्तर भारत के करीब 80 सीबीएसई विद्यालयों के 900 से 1000 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स सुरेश चंद्र पाण्डेय, राष्ट्रीय शूटर एवं भारतीय सेना के 3 पैरा कमांडो अमरजीत सिंह लाडी, सीबीएसई ऑब्जर्वर राहुल राणा, विद्यालय प्रबंधिका रश्मि विज, गौरव विज, डॉली विज तथा प्रधानाचार्य महेश चंद्र उनियाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य महेश चंद्र उनियाल ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रबंधन, उत्कृष्ट खेल सुविधाएं और आत्मीय वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी खेल प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में किरन कुमार जोशी, शशिकांत ओझा, कोच लोकेश अधिकारी, कुंदन सिंह कार्की, प्रदीप पांडेय और शिवम राणा ने अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिताएं 26 जुलाई तक विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed