{"_id":"6a6273a4c6dd9e161b063fd2","slug":"not-all-mlas-were-granted-entry-into-the-university-rampur-news-c-15-1-mbd1062-954318-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: यूनिवर्सिटी में नहीं मिला सभी विधायकों को प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: यूनिवर्सिटी में नहीं मिला सभी विधायकों को प्रवेश
Fri, 24 Jul 2026 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी बचाने को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच बृहस्पतिवार को पहुंचे सपा के शिष्टमंडल के अधिकांश पदाधिकारियों और विधायकों को यूनिवर्सिटी परिसर में प्रवेश नहीं मिल सका। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की गाड़ी भी बाहर ही रोक दी गई। उन्हें वीसी की गाड़ी से प्रशासनिक भवन ले जाया गया, जहां उन्होंने कुलपति से करीब एक घंटे तक वार्ता की। वहीं, जौहर यूनिवर्सिटी के छात्रों का विरोध प्रदर्शन बृहस्पतिवार को छठे दिन भी जारी रहा। छात्र सुबह से ही धरनास्थल पर डटे रहे और इंसाफ की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। छात्रों ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
सपा का शिष्टमंडल दोपहर में रामपुर पहुंचा। संत रविदास गेस्ट हाउस पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचा, जहां पहले छात्रों से करीब 10 मिनट तक मुलाकात की गई। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष प्रशासनिक भवन पहुंचे। उनके साथ केवल कुछ विधायक ही अंदर जा सके, जबकि अन्य विधायक और पदाधिकारी बाहर ही रुके रहे।
00000
अधिकारियों को भी करना पड़ा इंतजार
रामपुर। नेता प्रतिपक्ष की प्रशासनिक भवन में वार्ता के दौरान एडीएम प्रशासन डॉ. नितिन मदान, एएसपी अनुराग सिंह और एसडीएम सदर भी यूनिवर्सिटी पहुंचे। उन्हें भी काफी देर बाद परिसर में प्रवेश मिला और इंतजार करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
0000
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, कई स्थानों पर लगा जाम
रामपुर। सपा शिष्टमंडल के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरे दिन सतर्क रहा। कलेक्ट्रेट से लेकर जौहर यूनिवर्सिटी तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। संत रविदास गेस्ट हाउस के पास जौहर रोड को वन-वे कर दिया गया। यूनिवर्सिटी के बाहर एएसपी अनुराग सिंह, सभी क्षेत्राधिकारी और भारी पुलिस बल तैनात रहा। कलेक्ट्रेट परिसर में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। संवाद
00
नेता प्रतिपक्ष के सामने लगे जिंदाबाद के नारे
रामपुर। सपा शिष्टमंडल के संत रविदास गेस्ट हाउस पहुंचने पर सांसद मोहिबुल्लाह के समर्थकों ने उनके समर्थन में नारे लगाए। वहीं आजम खां समर्थकों ने आजम खां जिंदाबाद और उनकी रिहाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। दोनों पक्षों की नारेबाजी के बीच शिष्टमंडल के पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर माहौल शांत कराया। संवाद