फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Jauhar University: SP openly enters the fray; Mata Prasad Pandey arrives in Rampur with a delegation of MLAs.

जौहर विवि : सपा खुलकर मैदान में, विधायकों का दल लेकर रामपुर पहुंचे माता प्रसाद पांडेय

Fri, 24 Jul 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 24 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Jauhar University: SP openly enters the fray; Mata Prasad Pandey arrives in Rampur with a delegation of MLAs.
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के खिलाफ सपा खुलकर मैदान में आ गई है। सपा का दावा है कि बृहस्पतिवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा के 18 विधायक और 16 पूर्व विधायकों समेत 49 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने रामपुर पहुंचकर यूनिवर्सिटी गेट पर बेमियादी धरना दे रहे छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। वीसी से बंद कमरे में बात की और बाद में कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम अजय कुमार द्विवेदी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में 38 भवनों के ध्वस्तीकरण का आदेश वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन




बाद में मीडिया से बातचीत में माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा शिक्षा विरोधी काम कर रही है। किसी भी कीमत पर यूनिवर्सिटी नहीं टूटने देंगे। विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर गवर्नर से भी मुलाकात की जाएगी। साथ ही आजम खां को जेल से बाहर लाने का प्रयास भी किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल संभल से सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद ने कहा, हम सब विधायकों ने कसम खाई है कि सरकार से यूनिवर्सिटी न तोड़ने का आश्वासन मिलने तक हम विधानसभा नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन




सपा का यह प्रतिनिधि मंडल पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रामपुर आया था। इसको लेकर शहर की सड़कों पर सुबह से ही सियासी और प्रशासनिक हलचल शुरू हो गई। माता प्रसाद पांडेय सपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बरेली से दोपहर में रामपुर पहुंचे, जबकि इससे पूर्व मंडल के जनपदों से सपा के विधायक और पार्टी पदाधिकारी सर्किट हाउस (संत रविदास गेस्ट हाउस) में जमा हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं से सभी ने एक साथ जौहर यूनिवर्सिटी का रुख किया। वहां पहले से कई स्थानीय सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंच जाने से सपाइयों का खासा हुजूम नजर आ रहा था। वरिष्ठ नेताओं के पहुंचते ही सभी ने जौहर यूनिवर्सिटी और आजम खां के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। भीड़ से आपाधापी जैसी स्थिति देख गेट पर धरना दे रहे विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी की सुरक्षा का आश्वासन देते हुए माता प्रसाद पांडेय कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ यूनिवर्सिटी कैंपस में चले गए। इस बीच आंदोलनकारी विद्यार्थियों ने उन्हें ज्ञापन भी दिया।



यूनिवर्सिटी के भीतर उन्होंने कुलपति के साथ बंद कमरे में काफी देर इस मामले में बातचीत की। यूनिवर्सिटी के बाद सपा नेता कलक्ट्रेट पहुंचे। यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को तोड़ने का आरडीए का आदेश निरस्त करने का ज्ञापन डीएम को दिया। यहां प्रमुख रूप से विधायक शाहिद मंजूर, नसीर खां, अताउर्रहमान, शहजिल इस्लाम, रफीक अंसारी, अतुल प्रधान, कमाल अख्तर, इकबाल महमूद, नवाब जान, हाजी नासिर कुरैशी, मोहम्मद फहीम और कई पूर्व विधायक शामिल थे। सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर (रामपुर), जयवीर सिंह यादव (मुरादाबाद), असगर अली अंसारी (संभल), मस्तराम सिंह यादव (अमरोहा), हनी फैसल (बिजनौर) , शुभलेश यादव (बरेली) आदि कई नेता भी मौजूद रहे।
0000000
कल सपा सांसद पहुंचेंगे जौहर यूनिवर्सिटी

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर अब 25 जुलाई को लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल भी रामपुर पहुंचेगा। प्रस्तावित दल में जावेद अली खान, हरेंद्र सिंह मलिक, रुचिवीरा, इकरा हसन, राजीव राय, मोहिबुल्लाह नदवी, नीरज मौर्य और जियाउर्रहमान बर्क शामिल रहेंगे। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर भी मौजूद रहेंगे। सांसदों के प्रस्तावित दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।


0000000

आजम के आवास पर भी पहुंचे माता प्रसाद, 20 मिनट की बातचीत
बृहस्पतिवार को जौहर यूनिवर्सिटी और कलक्ट्रेट के कार्यक्रम के बाद नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय सपा नेता आजम खां के आवास पर भी पहुंचे। वहां उन्होंने आजम खां की पत्नी व पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा से करीब 20 मिनट तक विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान आजम खां के बड़े बेटे अदीब आजम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed