फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Issue of expensive course materials in private schools raised at BKU (Ambavata) meeting.

Rampur News: भाकियू अंबावता की पंचायत में उठा निजी स्कूलों में महंगे कोर्स का मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Issue of expensive course materials in private schools raised at BKU (Ambavata) meeting.
शाहबाद। भाकियू अंबावता की मासिक पंचायत निरीक्षण भवन में आयोजित की गई। इस मासिक पंचायत में विभिन्न समस्याओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए। बाद में ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थियों के अभिभावकों से कोर्स के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है, जबकि इन प्राइवेट स्कूलों में टीचर अनट्रेंड हैं। इन स्कूलों की जांच कराए जाने की मांग की है। साथ ही अवैध स्कूलों पर कार्रवाई की मांग की गई है। इस समय गलाघोंटू की बीमारी फैल रही है। इसकी रोकथाम के लिए टीकाकरण कराए जाने की मांग की गई है। भगवतीपुर में देवी स्थान की चार दिवारी का निर्माण की मांग की गई है। तुरखेड़ा के रास्ते में जलभराव हो गया है। इसका निस्तारण कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिला उपाध्यक्ष आकिल खां, शकील अहमद, विद्याराम, अतराज सिंह, रामचरन, सुमित, वीरेंद्र सिंह, झंडू सिंह, अतीक खां, सोनू प्रजापति समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed