{"_id":"69b825cfb8607f69c50cf13b","slug":"report-filed-against-youth-for-kidnapping-a-teenager-rampur-news-c-282-1-rmp1026-166488-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किशोरी के अपहरण में युवक के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किशोरी के अपहरण में युवक के खिलाफ रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। एक युवक पर 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पिता ने बताया कि वह मूल रूप से थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है, लेकिन वर्तमान में उत्तराखंड के रामनगर में रह रहा है। आरोपी का उनके घर आना-जाना था। आरोप है कि छह मार्च को सूरज उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी सूरज के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। संवाद
Trending Videos