सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   SP leads in Rampur

आजम के जिले में दौड़ रही साइकिल, कमल के कुम्हलाने के संकेत

ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 01 Dec 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
SP leads in Rampur
आजम खान - फोटो : self
भले ही अन्य जिलों में भाजपा आगे दिख रही हो, लेकिन रामपुर जिले में आजम खां का प्रभाव बरकरार है। यहां साइकिल तेजी से दौड़ रही है, जबकि कमल के कुम्हलाने के संकेत मिल रहे है।

loader

शुरुआती दौर की बात करें तो यहां की भाजपा की स्थित ठीक नजर नहीं आ रही। सपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। निर्दलीय भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रामपुर शहर की बात करें तो यहां सपा की फातिमा अजहर भाजपा की उम्मीदवार दीपा गुप्ता से आगे चल रही हैं।

बिलासपुर में अब तक सपा के मोहम्मद हसन भाजपा के प्रमोद जौहरी से आगे चल रहे हैं।  मिलक में भी सपा की केतकी गगवार भाजपा की दीक्षा गंगवार से आगे चल रही हैं। शाहबाद में साइकिल तेजी से दौड़ रही है। यहां सपा की शमा परवीन आगे चल रही हैं।

स्वार नगर पालिका की बात करें तो यहां से निर्दलीय प्रत्याशी रेशमा परवीन आगे चल रही हैं। टांडा नगरपालिका में निर्दलीय उम्मीदवार मेहनाज जहां दौड़ में सबसे आगे हैं। केवल केमरी नगर पंचायत ऐसी है जहां भाजपा की नज्म बेगम बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed