सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Taylor was murdered due to unrequited love, two arrested

Rampur News: एकतरफा प्यार में की थी टेलर की हत्या, दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Taylor was murdered due to unrequited love, two arrested
विज्ञापन
रामपुर। सैदनगर क्षेत्र में हुई टेलर कलुवा की हत्या रिश्तेदार ने ही की थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हत्यारोपी टेलर कलुवा की पत्नी से एकतरफा प्यार करता था। वह कई दिनों ने कलुवा को मारने का प्लान बना रहा था। हत्या सड़क दुर्घटना लगे, इसके लिए आरोपियों ने गला घोंटने के बाद कलुवा को बाइक पर बैठाकर एक्सीलेटर खींचा। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए वीरेंद्र निवासी निपनिया थाना शहजादनगर और जितेन्द्र उर्फ छोटू निवासी गहलोईया थाना मिलक को सोमवार को भटपुरा मजरा के आगे मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos


एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि अहमदाबाद गांव निवासी कलुवा का शव 13 मार्च की रात सैदनगर के लालपुर सड़क किनारे घास में पड़ा मिला था। परिजनों ने गले और चेहरे पर चोट के निशान बताते हुए हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मृतक के भाई अपुल की तहरीर पर थाना टांडा में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने जब प्रथम दृष्टया देखा तो यह मामला सड़क दुर्घटना का ही लगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में आरोपी को पकड़ने के बाद उसने पुलिस के सामने सब उगल दिया।
सीओ टांडा केएन आनंद ने बताया कि निपनिया निवासी वीरेंद्र कलुवा की पत्नी से एकतरफा प्यार करता था। वह कलुवा की पत्नी को मामी कहता था। 12 मार्च को वीरेंद्र ने अपने साथी जितेंद्र निवासी गहलोइया के साथ कलुवा की रैकी की। 13 मार्च को रात तीन बीयर खरीदी और सड़क किनारे खेत के पास तीनों लोग बीयर पीने बैठे। वीरेंद्र और जितेंद्र ने बीयर नहीं पी और चुपचाप बीयर गिरा दी।
जब कलुवा को नशा हुआ तो दोनों ने मफलर से कलुवा का गला घोंट दिया। मौत एक्सीडेंट लगे इसलिए दोनों ने कलुवा की बाइक स्टार्ट की। उस पर कलुवा को बैठाया। एक ने बाइक को पकड़ा और दूसरे ने बाइक का एक्सीलेटर खींच दिया। इससे आगे जाकर बाइक गिरी और कलुवा बाइक के नीचे आ गया। दोनों हत्यारोपी फरार हो गए।
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि हत्यारोपी पर शक न हो इस कारण वह घर भी आया। पुलिस ने सीडीआर रिपोर्ट आदि की जांच की तब हकीकत सामने आई और उसने पूरी घटना के बारे में बताया।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने घटना में इस्तेमाल सामान भी बरामद कराया। इनमें दो मोबाइल फोन, हत्या में प्रयुक्त मफलर और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल समेत अन्य वस्तु शामिल है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में अन्य धाराएं भी बढ़ा दी हैं। आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed