सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The girl who went missing two days ago returned home

Rampur News: दो दिन पहले लापता हुई किशोरी घर लौटी

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 25 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The girl who went missing two days ago returned home
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई किशोरी बुधवार को अपने घर लौट आई। किशोरी के घर पहुंचते ही परिजनों में राहत की सांस ली है। इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
Trending Videos

पीड़ित किशोरी के भाई दो दिन पूर्व में पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बहन समीर, इब्राहिम, इस्माईल, शना और इस्माईल के दामाद बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे किशोरी अचानक अपने घर पहुंच गई। परिजनों ने उससे पूछताछ की और बाद में उसे कोतवाली लेकर पहुंचे।
कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। किशोरी के वापस लौटने के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed