पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The Samajwadi Party used to misuse the 'Rampur knife' to grab land: Yogi.

समाजवादी पार्टी रामपुर के चाकू का दुरुपयोग कर जमीनों पर कब्जा करती थी : योगी

Wed, 01 Jul 2026 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 01 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The Samajwadi Party used to misuse the 'Rampur knife' to grab land: Yogi.
रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सरकार में रामपुर के चाकू का दुरुपयोग कर जमीनों पर कब्जे किए गए। अब यही चाकू भाजपा सरकार में हुनर, रोजगार और सुरक्षा की पहचान बन रहा है। ओडीओपी योजना से रामपुर के पारंपरिक उद्योगों को नई पहचान और बाजार मिला है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को शाहबाद के ढकुरिया गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा स्थल पर ही उन्होंने जिले की 690 करोड़ रुपये की 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष को निशाने पर रखा और सपा पर ज्यादा हमलावर रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चाकू अगर गलत हाथ में पड़ जाए तो वह डकैती डालेगा। समाजवादी पार्टी रामपुर के चाकू का दुरुपयोग करके जनता की जमीनों पर कब्जा करती थी। लोगों को प्रताड़ित करती थी। उस समय जय श्रीराम का नारा लगाने वालों पर लाठियां और गोलियां चलाई गईं। सरकारी भर्तियां चाचा-भतीजे की वसूली का जरिया बन गई थीं। सरकारी भर्तियों में धांधली का मामला अदालत तक पहुंच जाता था। किसानों के लिए प्रभावी योजनाएं नहीं थीं। गरीबों को सरकारी सुविधाएं नहीं मिलती थीं और सड़क, पुल-पुलिया जैसी आधारभूत परियोजनाओं के लिए भी धन का अभाव रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



00

रामपुर से निकला संदेश पूरे प्रदेश में पहुंचा, जनता ने सपा की निरंकुशता पर अंकुश लगाया

सीएम योगी ने कहा कि जब सत्ता निरंकुश हो जाती है तो वह अन्याय का पर्याय बन जाती है। समाजवादी पार्टी के शासन में दलितों और गरीबों की आवाज को दबाने का काम किया गया। जब सत्ता जनता के हितों के खिलाफ काम करती है तो जनता उसे वह बाहर का रास्ता दिखा देती है। रामपुर से जो संदेश निकला, वह पूरे उत्तर प्रदेश में पहुंचा और समाजवादी पार्टी की निरंकुशता पर जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से अंकुश लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उसी का परिणाम है कि रामपुर को नई पहचान मिली है। रामपुर अब विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के साथ नया रामपुर भी अपनी समृद्ध विरासत और विकास की नई कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का लाभ अब रामपुर के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है और जनपद में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

00



सीएम बोले- उत्तर प्रदेश आज भारत की टॉप तीन अर्थव्यवस्था में शामिल

सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्यों की सूची में था, जहां बेटियां सुरक्षित नहीं थीं और किसान आत्महत्या को मजबूर थे। अब उत्तर प्रदेश भारत की टॉप तीन अर्थव्यवस्था में शामिल है। सबसे ज्यादा रोजगार, खाद्यान्न, दुग्ध, चीनी और एथेनॉल उत्पादन में अग्रणी राज्य बन गया है। अपने भाषण के अंत में सीएम ने कहा कि रामपुर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पेचवर्क, वायलिन निर्माण आदि को संजोते हुए नौजवानों को रोजगार देने के लिए नए नवाचारों के साथ आगे बढ़ रहा है। अंत में उन्होंने कहा कि रामपुर की पावन धरा को नमन करते हुए मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed