पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP has created a new model of development by respecting its religious heritage: CM

Rampur News: धार्मिक विरासत को सम्मान देकर विकास का नया मॉडल बना यूपीः सीएम

Wed, 01 Jul 2026 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 01 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
UP has created a new model of development by respecting its religious heritage: CM
शाहबाद (रामपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या, काशी और प्रयागराज के विकास का उल्लेख करते हुए समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सम्मान देकर विकास का नया मॉडल बन चुका है।
विज्ञापन




ढकुरिया गांव में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की विरासत का अपमान किया जाता था और समाजवादी पार्टी ने बहन-बेटियों की सुरक्षा के साथ भी समझौता किया। उस समय कांवड़ यात्रा तक को निकलने नहीं देने की बातें होती थीं। किसी भी बड़े पर्व या त्योहार से पहले उपद्रव, दंगे और फसाद उत्तर प्रदेश की पहचान बन गए थे। होली, दीपावली, जन्माष्टमी समेत सभी धार्मिक आयोजनों पर बाधाएं उत्पन्न होती थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद सभी बाधाओं को समाप्त किया गया। आज कांवड़ यात्रा, दीपावली, होली, रामनवमी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, विजयदशमी और दुर्गा पूजा सभी पर्व बिना किसी रोक-टोक के मनाए जाते हैं। प्रदेश में उत्सव का माहौल वापस लौटा है।
विज्ञापन



सीएम ने कहा कि आज अयोध्या रेल, फोरलेन सड़क और हवाई मार्ग से देश-दुनिया से जुड़ चुकी है। महर्षि वाल्मीकि के नाम पर बने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अयोध्या की पहचान को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि त्रेतायुग की स्मृतियों को संजोए अयोध्या आज विश्वभर के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




00



जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलाईं, आज वही आस्था की बात कर रहे : योगी



अयोध्या के हवाले से सीएम ने सपा-कांग्रेस की जमकर खिंचाई की



अमर उजाला ब्यूरो



शाहबाद। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या, काशी और प्रयागराज के विकास के उल्लेख के बीच समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले जय श्रीराम का नारा लगाने वालों पर लाठियां चलाई जाती थीं। रामभक्तों पर गोलियां चलाई जाती थीं। आज वही लोग भगवान राम की भक्ति और आस्था की बात कर रहे हैं।



उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पहले भगवान राम और श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाती थीं लेकिन आज उनमें अयोध्या जाने की होड़ लगी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम सबके हैं। भगवान श्रीराम की भक्ति व्यक्ति को अन्याय और षड्यंत्र से लड़ने की शक्ति देती है।

सीएम ने हनुमान जी और कालनेमि का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि रामभक्ति हर प्रकार की बाधा को दूर करने की सामर्थ्य देती है। विपक्ष को इस बात की चिंता है कि अयोध्या इतनी भव्य कैसे हो गई, काशीविश्वनाथ धाम इतना सुंदर कैसे बन गया, मां विंध्यवासिनी धाम का कायाकल्प कैसे हो गया और प्रयागराज महाकुंभ ने देश-दुनिया को अपनी ओर कैसे आकर्षित कर लिया।



00



बोले, रामपुर से होकर गुजरेगा गोरखपुर-शामली इकोनॉमिक कॉरिडोर



शाहबाद। मुख्यमंत्री ने कहा कि फोरलेन सड़कें केवल वाहनों की स्पीड नहीं बढ़ातीं, बल्कि अर्थव्यवस्था की रफ्तार भी बढ़ाती हैं। कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर का सबसे अधिक नुकसान आम नागरिक को उठाना पड़ता है। मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर समृद्धि और विकास का आधार बनता है।




उन्होंने कहा कि रामपुर में फोरलेन सड़क संपर्क बेहतर हुआ है। गोरखपुर-शामली इकोनॉमिक कॉरिडोर रामपुर से होकर गुजरेगा, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आगे पानीपत से जोड़ेगा। इससे औद्योगिक गतिविधियों, व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed