सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman files robbery report against husband

Rampur News: महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराई लूट की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Woman files robbery report against husband
विज्ञापन
टांडा। ग्राम करखेड़ा की एक महिला अपने पति के खिलाफ ही घर में घुसकर बच्चों को जबरन उठाने की कोशिश करने और सोने की चेन लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Trending Videos

पीड़िता स्वाति के अनुसार उसका अपने पति विकास से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि 17 फरवरी की रात विकास अपने तीन साथियों के साथ दीवार कूदकर उसके घर में घुस आया और छोटे बच्चों को जबरन उठाकर ले जाने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग जाग गए, जिसके बाद आरोपी बच्चों को छोड़कर मौके से भाग निकले।
जाते समय आरोपी महिला के गले से सोने की चेन भी लूट ले गए। पीड़िता का कहना है कि उसने 18 फरवरी को थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने जांच का हवाला देकर मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed