सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Yogi minister promises government will make the district a hub of plywood industry

रामपुर उपचुनाव : योगी के मंत्री का वादा, कमल खिलने पर जिले को प्लाईवुड इंडस्ट्री का हब बनाएगी सरकार

अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 25 Nov 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अरुण सक्सेना ने कहा है कि सरकार रामपुर को प्लाईवुड इंडस्ट्री का हब बनाएगी। उन्होंने कहा कि सपा की पिछली सरकार में रामपुर की प्लाईवुड इंडस्ट्री को बर्बाद कर दिया गया।

Yogi minister promises government will make the district a hub of plywood industry
रामपुर में राज्यमंत्री अरुण सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अरुण सक्सेना ने कहा है कि सरकार रामपुर को प्लाईवुड इंडस्ट्री का हब बनाएगी। उन्होंने कहा कि सपा की पिछली सरकार में रामपुर की प्लाईवुड इंडस्ट्री को बर्बाद कर दिया गया। राजनीतिक रंजिश की वजह से कई इकाइयों को बंद कर दिया गया, जिससे हजारों की संख्या में लोग बेरोजगार हो गए।

Trending Videos


सक्सेना शुक्रवार को रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर रामपुर पहुंचे थे। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रामपुर में की पहचान उद्योगों के लिए थी, लेकिन पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण रामपुर के उद्योग बंद होते गए। यहां तक कि एक नेता तो रामपुर के लकड़ी उद्योग (प्लाईवुड) को भी बर्बाद करने का काम किया। हमें जानकारी मिली है कि रामपुर में लकड़ी का अच्छा काम है। ऐसे में हमारी कोशिश रहेगी कि रामपुर को लकड़ी उद्योग को हब बनाया जाए। इससे रामपुर के लोगों को रोजगार तो मिलेगा ही, बल्कि रामपुर के किसानों की आय भी बढ़ जाएगी। हम इस संबंध में अपने विभाग के अफसरों से भी बातचीत करेंगे कि रामपुर को किस तरह से विकास की पंक्ति में आगे लाकर खड़ा किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में साफ माहौल नजर आ रहा है। लोगों के विश्वास को देखकर साफ है कि रामपुर में पहली बार कमल खिलना तय है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष भटनागर, भाजपा आईटी विभाग के जिला संयोजक पीयूष सक्सेना, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना, दिलीप सक्सेना, संजीव दयाल सक्सेना, नरेंद्र सक्सेना, सुभाष सक्सेना, अनिल सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed