{"_id":"69c199a396bd750dd5033914","slug":"25-crore-to-be-recovered-in-nine-days-notices-issued-to-28-revenue-inspectors-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-171895-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नौ दिन में करनी होगी 25 करोड़ की वसूली, 28 राजस्व निरीक्षकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नौ दिन में करनी होगी 25 करोड़ की वसूली, 28 राजस्व निरीक्षकों को नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। टैक्स वसूली में पिछड़ने के चलते नगर निगम पर नौ दिन में 25 करोड़ रुपये की वसूली का दबाव है। नगर निगम ने राजस्व निरीक्षकों को इसके लिए जिम्मेदार मानते हुए नोटिस जारी किए हैं। दो दिन में वसूली नहीं बढ़ने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इससे राजस्व निरीक्षकों में खलबली है।
नगर निगम को इस बार गृहकर एवं जलकर के रूप में 55 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य मिला है। नगर निगम 11 महीने 22 दिन में केवल 40 करोड़ रुपये की ही वसूली कर पाया है। अब शेष नौ दिन में 25 करोड़ रुपये की वसूली करने का दबाव है। यानी हर दिन करीब तीन करोड़ रुपये की वसूली करनी होगी। नगर निगम ने वसूली में पिछड़ने के लिए राजस्व निरीक्षकों को जिम्मेदार माना है। ऐसे में कर अधीक्षक की ओर से 28 राजस्व निरीक्षकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
नोटिस में कहा गया है कि आपके द्वारा की गई वसूली के आंकड़ों से उच्चाधिकारी नाराज हैं। वसूली शत प्रतिशत नहीं करना लापरवाही को दर्शाता है। सभी राजस्व संग्रहकर्ताओं को दो दिन का लक्ष्य देते हुए वसूली करने के निर्देश दिए गए हैं। शत प्रतिशत वसूली नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कार्रवाई से बचने के लिए राजस्व निरीक्षक सुबह से देर शाम तक वसूली में जुटे हैं।
-- -- --
इन राजस्व निरीक्षकों को दिए नोटिस
जिन राजस्व निरीक्षकों को नोटिस दिया गया है। उनमें जीशान, दीपक, मनीष चौहान, आशीष कुमार, लोकेश कुमार, अहमद रजा, सलीम, सुनील गुप्ता, अनिल कुमार, अशोक राणा, अजय वशिष्ठ, विक्रांत, नरेश धारिया, राजेंद्र, दिलशाद अहमद, बॉबी कुमार, सुशील कुमार, अक्षय कपिल, आशीष, विकास कुमार, रामशरण, संचित गुलाटी, मनोज, प्रवेश, शमशाद, परवेज आलम आदि शामिल हैं।
-- -- --
गृहकर एवं जलकर वसूली बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। राजस्व निरीक्षकों को वसूली बढ़ाने के लिए कहा गया है। प्रयास यही है कि 31 मार्च तक लक्ष्य से अधिक वसूली कर ली जाए।
सुधीर शर्मा, कर अधीक्षक
Trending Videos