सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   45,000 Farmers in the District Lack a Farmer Registry; Special Camps to be Held Until the 15th.

Saharanpur News: जिले के 45 हजार किसानों के पास फार्मर रजिस्ट्री नहीं, 15 तक लगेंगे विशेष कैंप

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 08 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
45,000 Farmers in the District Lack a Farmer Registry; Special Camps to be Held Until the 15th.
विज्ञापन
सहारनपुर। फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलेगा। इसमें छह अप्रैल से 15 अप्रैल तक जिले के 463 गांवों में विशेष कैंप लगवाए जाएंगे। अभी तक जिले के 45 हजार किसानों ने अपनी फार्मर रजिस्ट्री आईडी नहीं बनवाई है। भविष्य में जिन किसानों के पास आईडी नहीं होगी। उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाएगा। शासन की ओर से किसानों के डिजिटल डेटाबेस तैयार कराने के लिए फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा रही है, जिसके लिए कृषि विभाग की ओर से किसानों को जागरूक करने के साथ ही गांव-गांव शिविर भी लगाए जा रहे हैं, ताकि सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा सके। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 3.30 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बननी है। सरकार की मंशा जल्द ही फार्मर रजिस्ट्री को गेहूं की खरीद, उर्वरक एवं खाद की बिक्री, केसीसी लोन तथा पीएम किसान सम्मन निधि के लाभ से भी जोड़ने की है। ऐसे में जिन किसानों के पास आईडी नहीं होगी, वह इन्हीं सुविधाओं से वंचित रह सकते हैं। किसान आईडी बनवाने के लिए जन सेवा केंद्र जा सकते हैं। इसके अलावा पंचायत सहायक, कृषि विभाग के तकनीकी सहायक से संपर्क किया जा सकता है।
Trending Videos

उप कृषि निदेशक डॉ. संदीप पाल ने बताया कि जिले में किसानों को लगातार फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। 15 अप्रैल तक विशेष कैंप भी गांवों में लगवाए जा रहे हैं। सभी किसान अपनी आईडी अवश्य बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed