सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Driver Sits on Roof of Moving Car, Letting Go of Steering Wheel

Saharanpur News: चलती कार का स्टेयरिंग छोड़ छत पर बैठा चालक

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 08 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Driver Sits on Roof of Moving Car, Letting Go of Steering Wheel
चिलकाना क्षेत्र में कार पर स्टंट करता युवक। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
चिलकाना। एक युवक ने चलती स्विफ्ट कार का स्टेयरिंग छोड़ उसकी छत पर बैठ कर अपने साथ ही सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में डाल दी। इतना ही नहीं युवक ने अपनी इस हरकत को वीडियो बनाकर सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपलोड कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार गांव बुड्ढाखेड़ा निवासी अकबर एक स्विफ्ट कार की चारों खिड़कियां खोलकर, स्टेरिंग छोड़कर तथा गाड़ी के ऊपर बैठकर बिना ड्राइवर के लापरवाही पूर्वक गाड़ी चला रहा है। युवक ने अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया अकाउंट पर डाल दिया। युवक द्वारा की गई यह हरकत न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आमजन की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा थी। पुलिस ने आरोपी अकबर को गांव बुड्ढा खेड़ा के पास से गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में नजर आने वाली कार को भी बरामद कर सीज कर दिया गया। युवक के खिलाफ धारा 281 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed