सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Offline Name Changes for Properties

Saharanpur News: ऑफलाइन किए जा रहे संपत्तियों के नाम परिवर्तन

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 08 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Offline Name Changes for Properties
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम का गृहकर एवं जलकर अनुभाग संपत्तियों के नाम परिवर्तन के आवेदन नगर विकास विभाग द्वारा विकसित ई-नगर सेवा पोर्टल की बजाय खुद के विभाग द्वारा तैयार किए गए पोर्टल के माध्यम से ले रहा है, साथ ही फाइलों को ऑफलाइन तरीके से चला रहा है, जो नियम के विरुद्ध है। इसमें लेन-देन होने की पूरी आशंका है। पता लगने के बाद नगर आयुक्त शिपू गिर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुभाग को चेतावनी पत्र लिखा है।
Trending Videos

गृहकर एवं जलकर अनुभाग में बड़ी संख्या में व्यावसायिक और आवासीय भवन एवं अन्य संपत्तियां नाम परिवर्तन के लिए आती हैं। नगर विकास विभाग ने संपत्तियों के नाम परिवर्तन का कार्य ई-नगर सेवा पोर्टल के माध्यम से करने को कहा हुआ है। नगर आयुक्त को शिकायत मिली है कि नगर निगम सहारनपुर में विभाग द्वारा खुद तैयार कराए गए पोर्टल के माध्यम से यह कार्य किया जा रहा है, साथ ही नाम परिवर्तन संबंधी फाइलों का संचालन ऑफलाइन तरीके से किया जा रहा है, जबकि शासन की सख्त मनाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को संपत्तियों के नाम परिवर्तन में शासन के आदेशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अब से गृहकर एवं जलकर अनुभाग में दर्ज भवन/संपत्तियों के नाम परिवर्तन के लिए सभी आवेदन ई-नगर सेवा पोर्टल के अलावा अन्य किसी पोर्टल पर प्राप्त नहीं किए जाएंगे। सभी पत्रावलियों का संचालन केवल ई-ऑफिस के माध्यम से ही किया जाएगा। यदि किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के स्तर पर इन आदेशों की अवहेलना होना पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।
------
पहले हो चुका खुलासा
करीब दो वर्ष पहले एक लिपिक द्वारा भवनों के नाम परिवर्तन की फाइल में अनुभाग के प्रभारी अधिकारी/अपर नगर आयुक्त, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, कर निर्धारण अधिकारी और कर अधीक्षक के हस्ताक्षर खुद कर लिए थे। यदि फाइल ऑनलाइन होती तो ऐसा संभव नहीं था। मामले का खुलासा होने के बाद लिपिक को निलंबित किया गया था।
------
नाम परिवर्तन ऑनलाइन ही किया जा रहा है। अक्सर पोर्टल बंद हो जाने के कारण मजबूरन ऑफलाइन काम करना पड़ता है। इस संबंध में नगर आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों का पूरा पालन किया जाएगा।
- सुधीर शर्मा, कर अधीक्षक नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed