सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A heliport will be built in the Shakambhari Devi area, where multiple helicopters will be able to land simultaneously.

Saharanpur News: शाकंभरी देवी क्षेत्र में बनाया जाएगा हेलीपोर्ट, एक साथ उतर सकेंगे कई हेलिकॉप्टर

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 23 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
A heliport will be built in the Shakambhari Devi area, where multiple helicopters will be able to land simultaneously.
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रसिद्ध सिद्धपीठ माता शाकंभरी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में क्षेत्र में हेलीपोर्ट बनाया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। जल्द ही जमीन चिह्नित कर कार्य शुरू होगा।
Trending Videos


बेहट स्थित माता शाकंभरी मंदिर परिसर में वर्ष में दो बार नवरात्र मेला लगता है। इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए आते हैं। साथ ही हर त्योहार पर भी भक्तों की अच्छी खासी संख्या दर्शनों के लिए पहुंचती है। सहारनपुर के अलावा पड़ोसी जिलों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। इन सभी को देखते हुए प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों का विकास करा रही है। हेलीपोर्ट के लिए तीन जमीनों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें क्षेत्र के गांव अलीपुर भागूवाला, गुडंब और नौरंगपुर में जमीन देखी गई है। माना जा रहा है कि अलीपुर भागूवाला स्थित जमीन का प्रस्ताव भेजा जाएगा। यह जमीन सिद्धपीठ से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित है। साथ भूरा देव भवन से पहले भव्य द्वार बनाया गया है। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए गेस्ट हाउस, टूरिस्ट फैसेलिटी सेंटर, लैंडस्केपिंग मूर्तियां, भूरा देव से मंदिर परिसर तक पुल भी बन रहे हैं। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविशंकर ने बताया कि मंदिर परिसर में सुविधाओं को विस्तार दिया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

----
इसलिए बनाया जा रहा हेलीपोर्ट
यदि सिद्धपीठ शाकंभरी देवी पर कोई वीवीआईपी आता है तो उसका हेलिकॉप्टर सहारनपुर पुलिस लाइन में उतारा जाता है। इसके बाद यहां से करीब 45 किमी दूर कार के माध्यम से वीवीआईपी पहुंचते हैं। हेलीपोर्ट पर यह सुविधा रहेगी कि अगर एक से ज्यादा वीवीआईपी हेलिकाॅप्टर में आए हैं तो वहां पर पांच से छह हेलिकॉप्टर उतरने के लिए हैलीपैड़ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed