{"_id":"6a53ea5bba75dcc7dd0ecffd","slug":"agniveer-cee-results-declared-recruitment-rally-to-be-held-from-august-17-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-179466-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अग्निवीर सीईई के परिणाम घोषित, 17 अगस्त से होगी भर्ती रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अग्निवीर सीईई के परिणाम घोषित, 17 अगस्त से होगी भर्ती रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 13 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आठ सितंबर तक चलेगी भर्ती रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। भारतीय सेना भर्ती कार्यालय मेरठ ने ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल फिटनेस टेस्ट) 17 अगस्त से आठ सितंबर तक डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में होगी। भर्ती रैली में 13 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
भारतीय सेना भर्ती कार्यालय मेरठ की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, भर्ती रैली में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और गौतम बुद्ध नगर के अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को रैली में प्रवेश के समय सभी मूल दस्तावेज, उनकी तीन-तीन फोटोकॉपी व तीन माह से अधिक पुराने न होने वाले 20 पासपोर्ट फोटो साथ लाने होंगे। रैली एडमिट कार्ड, आधार कार्ड व आधार से लिंक मोबाइल नंबर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र एवं अंकपत्र, जाति प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, अविवाहित प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र व एक वर्ष के अंदर जारी ऑनलाइन पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र अनिवार्य होंगे। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी अभ्यर्थी को दौड़ में शामिल होने या रैली स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय ने चेतावनी दी है कि यदि कोई अभ्यर्थी जाली या फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करता पाया गया तो उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।