फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SSP takes strict action against negligent policemen, action taken against 146, 36 suspended

Saharanpur News: लापरवाह पुलिसकर्मियों के प्रति एसएसपी सख्त, 146 पर कार्रवाई, 36 निलंबित

Mon, 13 Jul 2026 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
SSP takes strict action against negligent policemen, action taken against 146, 36 suspended
- लापरवाही, अनुशासनहीनता और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन


- निलंबितों में एक निरीक्षक, 10 उप निरीक्षक, 12 हेड कांस्टेबल और 13 कांस्टेबल शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। आपराधिक मामलों और शिकायतों की जांच में पुलिस के लापरवाही भरे रवैये से खाकी से लोगों का भरोसा कम हुआ है। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित लापरवाह पुलिसकर्मियों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए 146 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। इनमें से 36 पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया है, जबकि बाकी 110 लाइनहाजिर किए गए हैं। इनके अलावा दो पर मिस कंडक्ट की कार्रवाई की गई।
जिले में 22 थाने, एक साइबर थाना, एक एएचटीयू और 100 से अधिक पुलिस चौकियां हैं। इनके अलावा कई सेल और प्रकोष्ठ भी हैं। प्रतिदिन एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी देहात के पास किसी न किसी पुलिसकर्मी की शिकायत पहुंचती है। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने सात फरवरी 2026 को जिले का कार्यभार संभाला था। उन्होंने सभी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनता से दुर्व्यवहार या अवैध क्रियाकलापों की शिकायत न आने पाए।
विज्ञापन

रिकॉर्ड के अनुसार, एक जनवरी 2026 से 30 जून तक 146 पुलिसकर्मियों पर अनुशासनहीनता व लापरवाही में कार्रवाई की है। इनमें सबसे ज्यादा 54 उप निरीक्षक शामिल हैं, जिन्होंने अपने काम में लापरवाही बरती। दूसरे नंबर पर कांस्टेबल हैं। खास यह है कि इनमें 25 निरीक्षक भी शामिल हैं। ये सभी जांच करने पर दोषी पाए गए। एसएसपी ने पुलिस लाइन में भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- इन पर हुई निलंबन व मिस कंडक्ट की कार्रवाई
एसएसपी अभिनंदन सिंह ने विवेचना में लापरवाही अन्य मामलों में 36 पुलिसकर्मी निलंबित किए। इनमें एक निरीक्षक, 10 उप निरीक्षक, 12 हेड कांस्टेबल और 13 कांस्टेबल शामिल हैं। इनके अलावा दुर्व्यवहार और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने पर दो पुलिसकर्मियों पर मिस कंडक्ट की कार्रवाई की है। इनमें एक उप निरीक्षक और एक हेड कांस्टेबल शामिल हैं।


-- वर्जन
शिकायतों की जांच के आधार पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि पूर्ण मनोयोग से कार्य करें। यदि अनुशासनहीनता, लापरवाही और क्रियाकलापों के आरोप संज्ञान में आते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। - अभिनंदन सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed