फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Reena was strangulated to death, post-mortem report reveals

Saharanpur News: गला दबाकर की गई रीना की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Mon, 13 Jul 2026 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Reena was strangulated to death, post-mortem report reveals
-विसरा रखा सुरक्षित, जांच के लिए भेजा जाएगा प्रयोगशाला
विज्ञापन


-मृतका के भाई ने अज्ञात लोगों पर दर्ज कराई प्राथमिकी
फॉलोअप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। निहालखेड़ी गांव में रीना (38) की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। विसरा भी सुरक्षित रखा गया है, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मामले में मृतका के भाई राकेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
बता दें, कि निहालखेड़ी गांव निवासी रीना का शव शनिवार की सवेरे घर के कमरे में पलंग पर पड़ा मिला था। उसके चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। जबकि सिर में लगी चोट से खून बह रहा था। पड़ोस में रह रही देवरानी जब उसे जगाने पहुंची तो मौत के बारे में जानकारी हुई थी। पुलिस ससुरालियों और ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए शव को कब्जे में ले लिया था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए थे। मामले में डांडी थामना गांव निवासी मृतका के भाई राकेश ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जांच अधिकारी कपिल देव ने बताया कि रविवार को रीना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। इसमें गला दबाकर हत्या करना आया है, जबकि उसके बिसरा को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। बताया कि खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमों को काम पर लगाया गया है।
विज्ञापन

----------
ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
देवबंद। सैनपुर गांव के समीप रेलवे लाइन पर 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। जांच अधिकारी मनेंद्र का कहना है कि अधिक संभावना है कि व्यक्ति रविवार की सवेरे दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आया है। शुरुआती जांच में केवल इतनी जानकारी मिली है कि मृतक मुजफ्फरनगर का निवासी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed