{"_id":"6a53f077ef7c20b7600dc1fa","slug":"drug-smuggler-arrested-with-smack-worth-rs-6040-lakh-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-179426-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 60.40 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 60.40 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोह। पुलिस ने गांव धलापड़ा निवासी नशा तस्कर मुकरीम को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 60.40 लाख रुपये कीमत की 320 ग्राम स्मैक, एक तमंचा, दो कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई। आरोपी का एक साथी भाग निकला।
सीओ शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि रविवार को गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस ने खानपुर ताताहेड़ी चौराहे के पास गांव धलापड़ा निवासी मुकरीम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर स्मैक की खरीद-फरोख्त करता है। दोनों लोग बाइक से ग्राहकों तक स्मैक पहुंचाने जा रहे थे। सीओ ने बताया कि पुलिस को देखकर उसका साथी मौके से भाग निकला, जबकि मुकरीम पकड़ लिया गया।
आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि बरामद तमंचा और कारतूस वह अपनी सुरक्षा और लोगों को डराने के लिए रखता था। पुलिस अब उसके फरार साथी की तलाश में जुटी है। साथ ही आरोपी के मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े नेटवर्क और अन्य लिंकों की भी जांच की जा रही है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार मुकरीम के खिलाफ गंगोह, नानौता, मिर्जापुर, नकुड़ और रामपुर मनिहारान थानों में लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, अवैध हथियार रखने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में 17 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।