सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Charges framed against AMA, investigation handed over to the Divisional Commissioner.

Saharanpur News: एएमए पर आरोप तय, मंडलायुक्त को सौंपी जांच

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 23 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Charges framed against AMA, investigation handed over to the Divisional Commissioner.
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला पंचायत कार्यालय के तत्कालीन एएमए (अपर मुख्य अधिकारी) उपेंद्र कुमार के खिलाफ शासन ने आरोप तय कर दिए हैं। शासन की तरफ से कई बिंदुओं पर आरोप तय किए गए हैं। इसकी जांच मंडलायुक्त सहारनपुर को सौंपी गई है। एएमए उपेंद्र कुमार फिलहाल कासगंज जिले में तैनात है।
Trending Videos

दरअसल, एमए उपेंद्र कुमार का जून माह में यहां से कासगंज तबादला हो गया था, जिस समय वह यहां पर तैनात थे उस वक्त जिला पंचायत पर कोई न कोई आरोप लगता था।
आरोप थे कि वह कार्यालय में अधिकतर अनुपस्थित रहते हैं, जिस वजह से वर्क ऑर्डर समेत काफी फाइलें पास नहीं हो सकी थी। इसके विरोध में 5 जून 2025 को जिला पंचायत सदस्यों ने कार्यालय पर आकर तालाबंदी और विरोध प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी की तरफ से भी औचक निरीक्षण में वह अनुपस्थित पाए गए थे। इसके बाद पूरे रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी गई थी। अब शासन की तरफ कई बिंदुओं पर आरोप तय किए गए हैं। शासन ने मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार को जांच अधिकारी बनाया गया है। मंडलायुक्त अब एएमए से उनका पक्ष लेंगे। इसके बाद शासन को फाइनल रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed