सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath paid tribute to the father of the state minister.

Saharanpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यमंत्री के पिता को दी श्रद्धांजलि

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 23 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath paid tribute to the father of the state minister.
देवबंद के जडौदा जट्ट गांव में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश के पिता राजकुमार राव
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पैतृक गांव जड़ौदा जट्ट पहुंचे। उन्होंने राज्यमंत्री के पिता डॉ. राजकुमार रावत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Trending Videos


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकाॅप्टर बृहस्पतिवार की अपराह्न 3.46 बजे गांव से लगभग डेढ़ किमी दूर बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद उन्हें एनएसजी कमांडो और सीआईएसएफ जवानों की कड़ी निगरानी के बीच कार द्वारा 3.56 बजे जड़ौदा जट्ट गांव में राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के आवास पर ले जाया गया। यहां मुख्यमंत्री ने डॉ. राजकुमार रावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और राज्यमंत्री के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। करीब 15 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला शाम करीब 4.20 बजे हेलीपैड पर पहुंचा। जहां से हेलिकाॅप्टर से सरसावा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, पूर्व मंत्री संजीव बालियान, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व मंत्री उत्तराखंड यतिश्वरानंद, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, पूर्व मंत्री संजय गर्ग और गंगोह विधायक किरत सिंह आदि नेता मौजूद रहे। वहीं, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन मुस्तैद रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। मुख्यमंत्री के जाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

------
राज्यमंत्री के आवास तक जाने वाले रास्तों को किया सील
देवबंद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 15 मिनट राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के आवास पर रहे। इस दौरान गांव के सभी रास्तों को सील कर दिया था। यहां तक कि आस पड़ोस के लोगों को भी घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया। गांव की गलियों में सिर्फ पुलिस के जवान ही नजर आए। छतों पर भी पुलिस की सुरक्षा कड़ी रही। मुख्यमंत्री का काफिला वापस लौटने के बाद ही सील किए गए रास्तों को खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed