सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Department Dissatisfied with Schools' Responses to Notices; Demands Proof

Saharanpur News: नोटिस के बाद स्कूलों के जवाब से संतुष्ट नहीं विभाग, मांगे सुबूत

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 22 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Department Dissatisfied with Schools' Responses to Notices; Demands Proof
विज्ञापन
सहारनपुर। हमारे स्कूल में बार-बार कोर्स नहीं बदला जाता है। इस बार भी आठवीं तक के विद्यार्थियों ने एक-दूसरे से संपर्क कर पुरानी किताबों का आदान-प्रदान किया है। ज्यादातर को किताबें खरीदने की जरूरत नहीं पड़ी है। यदि नई किताबें खरीदी भी जाती हैं तो वह 45 फीसदी तक छूट पर मिलती हैं। कक्षा नौ से 12 तक एनसीईआरटी की किताबें लागू हैं। विभाग के नोटिस के बाद स्कूलों ने इसी तरह के जवाब दिए हैं, जिनसे अधिकारी संतुष्ट नहीं हैं।
Trending Videos

अभिभावकों की शिकायत पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा 15 अप्रैल को महानगर के 11 स्कूलों को नोटिस जारी किए गए थे। विभाग ने संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी करते हुए किताब और स्टेशनरी की खरीद, फीस, शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन सहित कई बिंदुओं पर जानकारी देने को कहा था। इसके लिए दो दिन का समय स्कूलों को दिया गया था। अन्यथा की स्थिति में पांच लाख रुपये तक का अर्थ दंड लगाने की चेतावनी दी गई थी। नोटिस जारी हुए करीब एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन अभी तक भी कई स्कूलों ने जवाब नहीं भेजा है। कई स्कूलों के जवाब आए हैं, जो संतोषजनक नहीं हैं। ऐसे में विभाग ने स्कूलों को सुबूत देने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
स्कूलों द्वारा अभिभावकों के आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न की शिकायतें मिलती रही हैं। अनेक स्कूलों को नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें से कई का जवाब भी आया है, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं है। इसलिए सुबूत देने को कहा गया है।
- डॉ. अरविंद कुमार पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed