फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   FIR registered over alleged conspiracy to usurp property by creating a forged affidavit.

Saharanpur News: फर्जी शपथपत्र बनाकर संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 12 Jul 2026 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 12 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
FIR registered over alleged conspiracy to usurp property by creating a forged affidavit.
सहारनपुर। पूर्व सांसद मंसूर अली खान के बेटे मशूफ अली खान ने अपने चचेरे भाई पर फर्जी शपथपत्र तैयार कर उसका दुरुपयोग करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मशूफ अली खान ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि चचेरे भाई सुल्तान वदूद अली खान ने अपनी बहन आफरीन खान की संपत्ति और अधिकार हड़पने के उद्देश्य से फर्जी दस्तावेज तैयार किए। आरोप है कि 21 मई 2022 को नाम से फर्जी शपथपत्र तैयार कर उस पर जाली हस्ताक्षर किए गए और उसे एक न्यायिक मामले में प्रयोग कर आरोपी ने अनुचित लाभ प्राप्त करने का प्रयास किया। पीड़ित ने कभी ऐसा कोई शपथपत्र नहीं दिया और न ही उस पर किए गए हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि तीन मई 2026 को कैलाशपुर अड्डे के पास आरोपी ने गाड़ी रुकवाकर गाली-गलौज की और यदि उसने फर्जी शपथपत्र का विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जांच अधिकारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल सुल्तान वदूद अली खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में जो भी साक्ष्य होंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed