{"_id":"6a52a257bdfade324604092d","slug":"police-personnel-attacked-uniforms-torn-two-accused-arrested-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-179415-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुलिसकर्मियों पर हमला, वर्दी फाड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुलिसकर्मियों पर हमला, वर्दी फाड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 12 Jul 2026 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ड्यूटी के दौरान थाना कुतुबशेर के पुलिसकर्मियों पर दो युवकों ने लोहे के पाइप से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। आरोपियों ने पुलिसकर्मी की वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल लोहे का पाइप बरामद किया।
पुलिसकर्मी गौरव कुमार और सुमित कुमार ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार को ड्यूटी के दौरान जोनी और रघुवीर सिंह ने गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि सुमित पर लोहे के पाइप से सिर, नाक और मुंह पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वर्दी फाड़कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई।
शुक्रवार को शारदानगर निवासी शानु ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जोनी घर में घुसकर चोरी कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने आई ताई मझला रानी के साथ भी मारपीट और धमकी दी गई। इन दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
सीओ प्रथम रविकांत पाराशर ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने लेबर कॉलोनी मोड़ के पास से जोनी उर्फ श्रवण और रघुवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर सर्किट हाउस के पास खंडहरनुमा कमरे के निकट घास में छिपाया गया घटना में इस्तेमाल लोहे का पाइप बरामद कर लिया गया। मुख्य आरोपी जोनी के खिलाफ पहले से भी मारपीट और धमकी के दो प्राथमिकी दर्ज हैं।