सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One brother accused of his sister's murder sent to jail; search on for the other.

Saharanpur News: बहन की हत्या का आरोपी एक भाई गया जेल, दूसरे की तलाश

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 26 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
One brother accused of his sister's murder sent to jail; search on for the other.
विज्ञापन
छुटमलपुर। फतेहपुर सीएचसी पर पुलिस कस्टडी में बहन राखी को गोली मारने वाले आरोपी मोंटी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हालांकि दूसरा आरोपी रवि अभी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी मोंटी ने स्वीकार किया कि बहन को काफी समझाया गया, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। इसलिए गुस्से में आकर उसे गोली मार दी थी।
Trending Videos

उधर, ऋषिकेश एम्स से पोस्टमार्टम के बाद मिले राखी के शव को परिजन गांव नहीं लाए। बुधवार देर शाम हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव रामखेड़ी निवासी राखी दूसरी बिरादरी के युवक के साथ चली गई थी। परिजनों ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 23 मार्च को राखी अकेले थाने पहुंची थी। वहां परिजनों के समझाने पर भी वह नहीं मानी थी और प्रेमी संग ही जाने की जिद पर अड़ी थी।
पुलिस उसका मेडिकल कराने सीएचसी फतेहपुर ले गई थी। वहां उस पर मोंटी ने पिस्टल से गोलियां बरसा कर लहूलुहान कर दिया था। तीस घंटे तक एम्स में जिंदगी मौत के बीच जूझने के बाद आखिर उसने दम तोड़ दिया था। इसी मोंटी ने वीडियो जारी कर बहन को गोली मारने की जिम्मेदारी अकेले लेते हुए सरेंडर करने की बात कही थी।
इसके बाद मंगलवार देर रात पुलिस ने मोंटी को गिरफ्तार करने का दावा करते हुए हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर लिया। पूछताछ में मोंटी ने बताया कि पिस्टल उसके पास दो साल से था और यह अवैध है। पुलिस ने आरोपी मोंटी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed