सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Post-mortems will now be conducted at the government medical college.

Saharanpur News: अब राजकीय मेडिकल कॉलेज में होंगे पोस्टमार्टम

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 23 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Post-mortems will now be conducted at the government medical college.
विज्ञापन
सहारनपुर। अब राजकीय मेडिकल कॉलेज में शवों के पोस्टमार्टम होंगे। देहरादून रोड स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर करीब सवा दो महीने निर्माण कार्य चलेगा। इसलिए यहां के सभी चिकित्सीय उपकरण से लेकर सामान शिफ्ट हो गया है। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में ही पोस्टमार्टम किए गए।
Trending Videos

जिले में एक ही पोस्टमार्टम हाउस है, जो देहरादून रोड पर जेल चुंगी के पास बना हुआ है। यह काफी पुराना हो चुका है। इसके चलते यहां शवों का पोस्टमार्टम करने में अनेक समस्याएं होती थी। अब पुराने पोस्टमार्टम हाउस की सूरत बदेगी। निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पोस्टमार्टम हाउस में नए उपकरण भी खरीदे जाएंगे। इसके अलावा दरवाजों और खिड़कियों की मरम्मत के साथ रंगाई-पुताई का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद शवों का एक्सरे जिला अस्पताल में होता था, लेकिन कायाकल्प होने के बाद यह सुविधा भी पोस्टमार्टम हाउस में उपलब्ध हो सकेंगी। इससे शव के शरीर में गोली लगने या मारपीट में हड्डी टूटने की जानकारी मिल जाएगी। निर्माण के चलते शवों का पोस्टमार्टम राजकीय मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा। सभी उपकरण और सामान शिफ्ट कर दिया है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि पुराने पोस्टमार्टम हाउस पर काम के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज में शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed