{"_id":"6a0dac731894d0bb2f020c7e","slug":"saharanpur-sp-official-came-out-of-jail-iqra-hasan-went-to-meet-akhilesh-yadav-with-monu-s-mother-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: जेल से बाहर आए सपा पदाधिकारी, मोनू की मां को लेकर अखिलेश यादव से मिलने गईं इकरा हसन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: जेल से बाहर आए सपा पदाधिकारी, मोनू की मां को लेकर अखिलेश यादव से मिलने गईं इकरा हसन
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 20 May 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार
सपा से कैराना सांसद इकरा हसन शामली में हुए मोनू हत्याकांड मामले में मृतक की मां को लेकर डीआईजी अभिषेक सिंह से मिलने पहुंचीं थीं। यहां से उन्हें हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया। बाद में उन्हें छोड़ दिया और बाकी सपा नेताओं को जेल भेज दिया।
जेल से बाहर आए पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
डीआईजी कार्यालय के बाहर रोड जाम करने के आरोप में जेल गए सपा के पांच कार्यकर्ताओं को बुधवार दोपहर रिहा किया गया। जेल से बाहर आते ही समर्थकों ने पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप समेत पांचों कार्यकर्ताओं का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
Trending Videos
सुबह आठ बजे से ही सपा व कश्यप समाज के लोग जेल के बाहर पहुंचना शुरू हो गए थे। दोपहर करीब 12.30 बजे पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप, कश्यप एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहरा, प्रदेश अध्यक्ष अनुज कश्यप, शीशपाल कश्यप, पूर्व प्रधान फकरेडा व सत्यपाल कश्यप बहुपुर को जेल से रिहा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि इस सरकार में न्याय मांगना भी पाप हो गया है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल हो गई है। एक पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाने के लिए अधिकारियों के पास किसी विपक्ष के जनप्रतिनिधि के साथ भी नहीं जा सकता। सांसद इकरा हसन प्रत्येक पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सदैव खड़ी हैं और खड़ी रहेंगी।
बताया कि इकरा हसन देर रात पीड़ित परिवार को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास रवाना हो गई हैं। इस दौरान सपा नेता फैसल सलमानी, फरहाद गाड़ा, अभिषेक टिंकू अरोड़ा, कश्यप समाज के जिलाध्यक्ष मांगेराम कश्यप, रवि कश्यप, रोहित कश्यप, सलीम अख्तर, राहुल कश्यप, अर्जुन कश्यप, हेमंत कश्यप, हरपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
यह है मामला
मंगलवार को कैराना सांसद इकरा हसन शामली के जसाला में हुए मोनू हत्याकांड में डीआईजी अभिषेक सिंह से मिलने पहुंचीं थीं। उनके साथ में मृतक की मां भी थी। डीआईजी कार्यालय के बाहर सांसद की गाड़ी खड़ी होने के बाद पुलिस ने सड़क जाम करने के आरोप में उन्हें हिरासत में ले लिया था। इसके बाद उन्हें महिला थाना ले जाया गया। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें तो छोड़ दिया, लेकिन पांच पदाधिकारियों को शांतिभंग में चालान करने के बाद जेल भेज दिया गया। इसी बात को लेकर सांसद ने रात साढ़े नौ बजे तक सदर थाने में धरना दिया। लिखित आश्वासन के बाद धरने को समाप्त किया था।