{"_id":"6a0d56e87e2291df4402037c","slug":"video-saharanpur-kairana-mp-iqra-hasan-sits-on-protest-at-kotwali-angry-over-arrest-of-party-workers-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: हाथ मत लगाइए' महिला अधिकारी पर भड़कीं कैराना सांसद इकरा हसन, कार्यकर्ताओं को जेल भेजने पर कोतवाली में धरने पर बैठीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: हाथ मत लगाइए' महिला अधिकारी पर भड़कीं कैराना सांसद इकरा हसन, कार्यकर्ताओं को जेल भेजने पर कोतवाली में धरने पर बैठीं
कैराना से सांसद इकरा हसन अपने समर्थकों को जेल भेजे जाने से नाराज होकर कोतवाली सदर बाजार में धरने पर बैठ गईं। वह शामली के जसाला गांव में युवक मोनू कश्यप की मौत के मामले में उसकी मां को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से मिलने पहुंची थीं। आरोप है कि वहां से निकलने के बाद यातायात व्यवस्था बाधित करने के आरोप में पुलिस ने सांसद और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सांसद को थोड़ी देर बाद छोड़ दिया गया, जबकि छह कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया गया। इसकी सूचना मिलने पर सांसद कोतवाली पहुंचकर धरने पर बैठ गईं और सभी को रिहा करने की मांग करने लगीं। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। महिला थाने से बाहर निकलते समय महिला थानाध्यक्ष द्वारा पीठ पर हाथ रखने पर सांसद नाराज हो गईं और उन्होंने हाथ न लगाने की बात कही। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर अवरोध पैदा होने के कारण कार्रवाई की गई है और मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।