सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The people of the country will not forgive those who stained the banks of the Saryu river with blood: Pathak

सरयू तट को खून से रंगने वालों को माफ नहीं करेगी देश की जनता : पाठक

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 23 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The people of the country will not forgive those who stained the banks of the Saryu river with blood: Pathak
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बृहस्पतिवार को देवबंद पहुंचे। उन्होंने जड़ौदा जट्ट स्थित लोकनिर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के आवास पर पहुंच कर उनके पिता राजकुमार रावत के निधन पर गहरा शोक जताया। इसके उपरांत पत्रकारों से वार्ता में डिप्टी सीएम ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर मंदिरों को ध्वस्त करने वाले मुगल आक्रांताओं के समर्थन के लिए तुष्टिकरण करने का आरोप लगाया।
Trending Videos

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सुबह करीब 11 बजे जड़ौदा जट्ट गांव पहुंचे। उन्होंने राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और संगठन उनके साथ खड़ा है। इसके उपरांत डिप्टी सीएम ने सपा मुखिया पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया को अपना आत्म अवलोकन करना चाहिए। जब भी सनातन धर्म की परंपरा टूटी हैं हमारे मंदिरों को ध्वस्त किया गया। इन्हीं मुगल आक्रांताओं ने मंदिरों को ध्वस्त किया, जिनके समर्थन के लिए अखिलेश यादव तुष्टिकरण की बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को थोड़ा आत्ममंथन करना चाहिए, सनातन संस्कृति को वोट की लिहाज से न देखें, सनातन संस्कृति को अपनाए और लोगों को यह बताएं कि उत्तर प्रदेश और देश तुष्टिकरण से नहीं चलेगा बल्कि यह जन-जन का भरोसा जीतने से चलेगा। बृजेश पाठक ने कहा कि जब उनकी सरकार होती है तो निहत्थे कारसेवकों पर केवल वोट की खातिर गोलियां चलवाई जाती हैं। अयोध्या में जिस ढंग से सरयू जल को इन्होंने खून से रंगा था क्या देश के लोग इन्हें माफ कर पाएंगे। कहा कि यह छद्म भेषधारी लोग हैं, गांव में कहावत है नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। इन्हें देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
नोएडा की घटना को उन्होंने दुखद बताते हुए कहा कि उस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं, एसआईटी जांच चल रही है। जो भी दोषी होगा कड़ी कार्रवाई होगी। देश के विभिन्न राज्यों में चल रही एसआईआर प्रक्रिया पर डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग भारत की सांविधानिक व्यवस्था के अनुरूप एसआईआर का कार्यक्रम समय समय पर चलाता है। आजादी के बाद कई बार हो चुका है और इस बार भी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत सभी कार्यकर्ता काम कर रहे हैं, बीएलओ की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed